उत्तराखंड में नैनीताल पुलिस ने नशे के धंधे में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से साढ़ सात लाख रुपये कीमत के स्मैक के साथ साथ कुछ नकदी भी बरामद की गयी है। पुलिस को यह सफलता हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बुधवार को मिली। नैनीताल पुलिस बड़ समय से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन तस्करों के पास से स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़ सात लाख रुपये आंकी जा रही है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के उनसार मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। गिरफ्तार तस्करों के नाम अजीम, समीर अहमद और रिजवान है। तस्करों ने बताया कि वे बहेड़ के हाफिज नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाते हैं। तीनों आरोपी काफी पहले से तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



