तिनसुकिया में पिकअप ट्रक से ट्रक की टक्कर में तीन की हुई मौत

Summary :

असम के तिनसुकिया जिले में सोमवार को ट्रक और पिकअप ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना तिनसुकिया जिले में ढोला-सदिया पुल के पास बोकापाथर इलाके में हुई

असम के तिनसुकिया जिले में सोमवार को ट्रक और पिकअप ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना तिनसुकिया जिले में ढोला-सदिया पुल के पास बोकापाथर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में चार पहिया वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
टाटा डीआई वाहन में पांच लोग यात्रा कर रहे
तिनसुकिया जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “टाटा डीआई वाहन में पांच लोग यात्रा कर रहे थे और इसने विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर (ट्रक) को टक्कर मार दी। टाटा डीआई वाहन के चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया।  

Desk Team