रुद्रपुर : वार्ड नंबर 16 शान्ति कालोनी में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने पार्षद प्रमोद शर्मा के आवास पर चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना एवं भ्रमण कर अन्य समस्याओं को भी चिह्नित किया। विधायक ठुकराल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का निर्देश भी दिया।
विधायक ठुकराल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्षद प्रमोद शर्मा वार्ड की समस्याओं के निवारण हेतु प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्रवासियों का साथ उन्हें निरंतर प्राप्त हो रहा है। विधायक ठुकराल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर के अन्य वार्डों सहित वार्ड 16 के भी दर्जनों परिवार नजूल भूमि पर निवास कर रहे हैं, उन्हें अपनी जमीन का मालिकाना हक मिले उसके लिए विधानसभा में हर बार की तरह इस बार भी नजूल भूमि संबंधित हर पक्ष को उनके द्वारा मजबूती से रखा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक एवं आवास सचिव को भी वह सुझावों से अवगत करवा चुके हैं। प्रदेश सरकार कानूनी रूप से हर सुझावों पर विचार कर नजूल नीति बनाए जाने हेतु प्रयासरत है, शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम धरातल पर होंगे यह उनका विश्वास है। इस दौरान आनंद शर्मा, बंटी कोली, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, राजेश यादव, भुवन गुप्ता, बलदेव राज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



