पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का मजाक बनाया और कहा कि मौजूदा शासन कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे उठा रहा है क्योंकि उसके पास अपने प्रदर्शन को लेकर कुछ भी बोलने को नहीं है। हार्दिक हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि देश के युवा भाजपा से नाराज हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय है। कांग्रेस नेताओं संजय निरूपम और उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान से संबंधित एक बैठक को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा, ”क्या आपने कभी दुनिया में किसी को यह कहते सुना है कि मैं चौकीदार हूं, मुझे वोट दो।”


Download Android App
Download iOS App




