राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो वह ठीक हैं, लेकिन चुनाव के दौरान उन्मादी हो जाते हैं। पवार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने संभाल रखी है। शरद दौंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ”मैं आपसे कहना चाहूंगा कि व्यक्तिगत तौर पर किसी की आलोचना नहीं करें। जब देश के प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी है तो आपको इसमें क्यों पड़ना?”


Download Android App
Download iOS App




