तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगाए और कहा कि वह चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। मोदी ने कहा था कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं।
ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘एक्सपायरी बाबू पीएम, हम सीधी बात करें। कोई आपके साथ नहीं जाएगा। एक पार्षद भी नहीं जाएगा। क्या आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। आपकी एक्सपायरी की तारीख नजदीक है। आज हम चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहे हैं। आप पर खरीद-फरोख्त के आरोप हैं।’’
मोदी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं और आम चुनाव में भाजपा के जीतने के बाद उनकी पार्टी छोड़ देंगे। टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्मयंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपके पैरों तले राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।’’ बनर्जी, मोदी और भाजपा के तीखे आलोचकों में से एक हैं।


Download Android App
Download iOS App




