गोवा में तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के दौरे से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर वाले पोस्टर और होडिर्ंग को हटाने का आरोप लगाया है।
भाजपा सरकार और राज्य में भाजपा पार्टी टीएमसी के लिए गोवा के लोगों की प्रशंसा और प्यार से घबराई हुई है
तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता यतीश नाइक ने गुरुवार को कहा, “भाजपा सरकार और राज्य में भाजपा पार्टी टीएमसी के लिए गोवा के लोगों की प्रशंसा और प्यार से घबराई हुई है। राज्य की भाजपा सरकार ने टीएमसी के झंडे और बैनर हटाने के लिए अपनी मशीनरी का इस्तेमाल किया है, जो गोवा राज्य में लगाए गए थे और उन्होंने झंडे और बैनर को हटाकर अपनी पार्टी के भाजपा के झंडे और बैनर लगा दिये हैं, क्योंकि अमित शाह आज गोवा का दौरा कर रहे हैं।”
गोवा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट करने का फैसला किया है
नाइक ने आगे कहा, “यह उस तरह की राजनीति नहीं हैं, जिसकी गोवा के लोग सराहना करते हैं। गोवा के लोग यह सब देख रहे हैं। गोवा के लोगों ने भाजपा के खिलाफ वोट करने का फैसला किया है और वे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की इन प्रवृत्तियों और कृत्यों को देख रहे हैं।”इस बीच, शाह गुरुवार को गोवा पहुंचे और उनके दिन में बाद में दो सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



