ममता को बड़ा झटका, तृणमूल सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल

Summary :

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल रॉय भी मौजूद थे। सौमित्र खान 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

आम चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौमित्र खान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सौमित्र खान के भगवा पार्टी में शामिल होने की घोषणा यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में की गई।

Soumitra Khan

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व पश्चिम बंगाल के नेता मुकुल रॉय भी मौजूद थे। सौमित्र खान 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह विष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले खान कातुलपुर से विधायक थे।

Desk Team