टीएमसी सांसद ने अमित शाह को भेजा कानूनी नोटिस, ममता सरकार पर साधा निशाना

Summary :

टीएमसी मानती है कि बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या करके बच जाएंगे तो कम्युनिस्टों का शासन याद कर लो ममता दीदी। हत्या करनेवालों को गद्दी छोड़नी पड़ती है।

कोलकाता में अपनी रैली के दौरान दिए गए भाषण को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह को कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल, अमित शाह ने इस रैली के दौरान ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अमित शाह ने रैली में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया था। शाह ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए ममता बनर्जी का वोटबैंक हैं इसीलिए टीएमसी एनआरसी का विरोध कर रही है।

अमित शाह ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी की आवाज जनता तक न पहुंचे इसलिए सरकार ने बंगाली चैनलों को भी बंद करा दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा था कि ‘यहां 65 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। टीएमसी मानती है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या करके बच जाएंगे तो कम्युनिस्टों का शासन याद कर लो ममता दीदी। हत्या करनेवालों को गद्दी छोड़नी पड़ती है।

वोट नहीं डालने दिया गया, पर्चा नहीं डालने दिया गया फिर भी सात हजार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजयी रही है। विकास की हिस्सेदारी बंगाल की 25 फीसदी से तीन फीसदी हो गई है।’ उन्होंने रैली के दौरान जनता से पूछा, ‘बंगाल के गांव के नागरिकों के पास रुपया पहुंचा है क्या, मोदीजी ने जो रुपया भेजा है वह भतीजे और सिंडिकट की भेंट चढ़ गया है।’ अमित शाह ने कहा था कि जब से ममता बनर्जी की सरकार आई है, नारदा, शारदा, रोजवैली घोटाले सामने आए हैं।

Desk Team