तृणमूल कांग्रेस ने प्रसार भारती के पूर्व CEO जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित

Summary :

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व CEO जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित किया है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व CEO जौहर सरकार को राज्यसभा के लिए किया नामित किया है। टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर ये घोषणा की है। जौहर सरकार को मोदी सरकार के कड़े आलोचक के रूप में जाना जाता है।
टीएमसी ने ट्वीट में लिखा, “हमें संसद के उच्च सदन में श्री जवाहर सरकार को मनोनीत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। सरकार ने लगभग 42 साल सार्वजनिक सेवा में बिताए और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ भी थे। सार्वजनिक सेवा में उनका अमूल्य योगदान हमें अपने देश की और भी बेहतर सेवा करने में मदद करेगा।”


69 वर्षीय जवाहर सरकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने नवंबर 2008 से फरवरी 2012 तक भारत के संस्कृति मंत्रालय का नेतृत्व किया। सरकार भारत की समावेशी सांस्कृतिक विरासत को सांप्रदायिक लाभ के लिए उपयोग करने के निरंतर प्रयासों के खिलाफ अभियान का समर्थन करते हैं। 

Desk Team