त्रिपुरा हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार यानी कल सुनवाई करेगा। तृणमूल कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को त्रिपुरा में हिंसा से बचाने एवं समुचित सुरक्षा का आदेश राज्य सरकार को देने की मांग करते हुए रिट याचिका दाखिल की है।
न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता तृणमूल कांग्रेस की ओर से ‘विशेष उल्लेख’ के तहत मामले की सुनवाई शीघ्र करने की गुहार लगाई गयी थी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसी के मद्देनजर राजनीतिक कारणों से उनके कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं तथा उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिकतर युवाओं तथा नए चेहरों पर विश्वास जताएगी कांग्रेस : प्रदेश प्रमुख
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने विशेष उल्लेख के दौरान शुरुआत में कहा कि पीठ इस मामले की 25 नवंबर को सुनवाई करेगी लेकिन याचिकाकर्ता के वकील ने पन: गुहार लगाते हुए कहा कि राज्य में हिंसा की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, लिहाजा इस मामले की 25 नवंबर से पहले सुनवाई की जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस याचना पर पुन: विचार करते हुए मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



