मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से तीन बोगियां जलकर खाक हो गई हैं।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भंडारकुंड बैतूल पहुंची पैसेंजर बैतूल रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर यार्ड में खड़ी थी। ट्रेन में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। बुधवार की दोपहर को ट्रेन के बोगी में अचानक आग लग गई। बोगी से तेज आग की लपटें उठने लगी। ट्रेन में आग की लपटें देख रेलवे विभाग के अधिकारी कर्मचारी में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि तीन बोगियां जलकर खाक हो गई हैं। दमकल गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचने के कारण रेलवे कर्मी सीजफायर सिलेंडर के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। रेलवे की टेक्निकल टीम ने तत्काल जलती हुई बोगियों से अन्य बोगियों को अलग किया। आगजनी की इस घटना से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन भंडारकुंड से बैतूल आती है और फिर बैतूल से छिंदवाड़ा के लिए जाती है। जीआरपी चौकी प्रभारी एन एस ठाकुर ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन की बोगियों में आग लगी है, आगजनी की घटना की जांच की जा रही है। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।


Download Android App
Download iOS App



