उत्तराखंड विधानसभा में चमोली आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई

Summary :

उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को पिछले महीने चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।

उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को पिछले महीने चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई । सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के रैंणी और तपोवन क्षेत्र में आपदा में मरे लोगों के लिए शोक व्यक्त किया । 
सदन ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कुछ पल का मौन भी रखा । गौरतलब है कि सात फरवरी को ऋषिगंगा घाटी में आई विकराल बाढ में जानमाल की भारी क्षति हुई थी । इस हादसे में 204 लोग लापता हो गए थे जिसमें से अब तक 72 लोगों के शव मिले हैं । 
आपदा में 13.2 मेगावाट रैंणी जलविद्युत परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई जबकि 520 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान हुआ । 

Ujjwal Jain