‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर दिल्ली की कादीपुर क्षेत्र से शहीद सम्मान अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैण पहुंची और जहां घर पर तिरंगा फहराया गया।
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले गांव में पहुंच कर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने उनके पैतृक आवास पर दिवंगत जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और मकान पर तिरंगा फहराया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश के नौजवानों को दिवंगत जनरल रावत के जीवन से देश के लिए समर्पित होकर सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
दिल्ली निवासी हरपाल सिंह राणा की अगुवाई में शनिवार सुबह दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए यह तिरंगा यात्रा देर शाम सैण पहुंची।
रविवार सुबह तिरंगा यात्रा के सदस्यों ने उनके चाचा भरत सिंह रावत समेत अन्य परिजनों से मुलाकात की। यात्रा में शामिल लोगों ने दिवंगत जनरल के पैतृक मकान पर तिरंगा फहराया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Download Android App
Download iOS App



