चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, तृणमूल विधायक दीपक हलदर भाजपा में शामिल

Summary :

दो बार के विधायक हलदर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में यहां एक जनसभा में कई अन्य तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये।

 तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के अगले ही दिन मंगलवार को डायमंड हार्बर के विधायक दीपक हलदर भाजपा में शामिल हो गये। दो बार के विधायक हलदर पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में यहां एक जनसभा में कई अन्य तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये। 
उनका निर्वाचन क्षेत्र, डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। हलदर ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व पर लोगों के लिए उन्हें काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ी है। 
वह हाल ही में बनर्जी की एक जनसभा में नहीं पहुंचे थे। इससे उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी थीं। 

Ujjwal Jain