त्रिपुरा के अमताली इलाके में एक सीएनजी ऑटोरिक्शा, एक कार व एक बाइक की टक्कर में लगी आग के कारण तीन लोगों की जलकर मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में एक महिला व एक किशोरी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि एक तेज रफ्तार बाइक एक ऑटोरिक्शा से पीछे से टकरा गई और आटोरिक्शा जाकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया, जिससे आग लग गई।
पुलिस ने कहा, ‘ऑटोरिक्शा में सवार दो यात्रियों की मौके पर जलकर मौत हो गई और एक अन्य की घायल होने से गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मौत हो गई।’ दूसरे वाहनों पर सवार चार अन्य को हादसे में गंभीर चोटें आईं हैं। यह दुर्घटना अगरतला-सबरूम राष्ट्रीय राजमार्ग से दक्षिण 12 किमी दूर शनिवार देर शाम हुई। सभी वाहनों के जलने के बाद उनकी चेसिस बची है। पुलिस बुरी तरह से जले शवों की शिनाख्त में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App



