अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीज़ान खान ने ज़मानत के लिए सोमवार को पालघर की एक अदालत का रुख किया। उनके वकील शरद राय ने बताया कि अभिनेता की ज़मानत अर्ज़ी वसई शहर की सत्र अदालत में दायर की गई है, जिसपर सात जनवरी को सुनवाई होगी।
राय ने कहा कि खान ने अपनी अर्ज़ी में अदालत से कहा है कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें ज़मानत देने की गुज़ारिश की है। शर्मा ने टीवी धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में खान के साथ अभिनय किया था। अभिनेत्री ने वसई के पास धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।
शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे। खान (28) को 25 दिसंबर को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद हैं।


Download Android App
Download iOS App



