केरल में शोरानुपर के निकट मंगलवार तड़के चेन्नई-मंगलौर सुपरफास्ट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि शोरानपुर स्टेशन के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई घटना के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। घटना में इंजन के पीछे लगे दो डिब्बे…सामान सह ब्रेक वैन और पार्सल वैन… पटरी से उतर गए।
पटरी से उतरा एक डिब्बा नजदीक लगे बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे उसे कुछ नुकसान पहुंचा है। घटना के कारण तीन दिशाओं तिरूवनंतपुरम, मंगलुरू और पलक्कड़ में ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि, त्रिशूर और पलक्कड़ के बीच बाईपास मार्ग के जरिए सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन सेवा जल्दी से जल्दी बहाल करने के संभव प्रयास किये जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




