पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक हुई। वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक में मौजूद रहे।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, प्रधानमंत्री कार्यालय के अन्य शीर्ष अधिकारी और सुरक्षा विभाग से जुड़े तमाम आला अधिकारी कैबिनेट बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि भारत ने मंगलवार को तड़के पाकिस्तान के भीतरी हिस्सों में हवाई हमला कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया है।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के कई शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 जवानों के शहीद होने के बाद देश भर में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही थी।
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवादियों ने बहुत बड़ गलती की है और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़गी। इस हमले के दो दिन बाद ही वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोवा ने कहा था कि वायु सेना राजनीतिक नेतृत्व से निर्देश मिलने पर किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए पूरीतरह तैयार है।


Download Android App
Download iOS App




