खटीमा : झनकईया थाना पुलिस ने 223 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना झनकईया एस. ओ जसविंदर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक स्मैक की खेप लेकर मेलाघाट रोड़ की ओर आ रहे है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एस.ओ जसविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ मेलाघाट रोड़ सूखा पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान खटीमा की ओर से आते दो युवक संद्विग्ध हालत में दिखाई दिये।
पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास किये लेकिन पुलिस ने दोनों युवको को पकड़ कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 223 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि स्मैक तस्करी में लिप्त 26 वर्षीय शशि निवासी सिसैया व 36 वर्षीय जगदीश निवासी बरेली के है। झनकईया थाना एस.ओ जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों तस्कर बरेली यूपी से स्मैक लाकर नेपाल ले जाने के फिराक में थे।
पुलिस ने दोनो तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.सी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसओ सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा से सटा क्षेत्र काफी संवेदनशील है। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर कड़ी नजर बनाये हुए है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान टीम में प्रभात चौधरी, ताजुद्दीन, संजय मुरारी आदि थे।


Download Android App
Download iOS App



