सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सनातन धर्म पर विवादित बयान देने को लेकर तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन को नोटिस जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। सनातन धर्म के विरोध में उदयनिधि और ए राजा के बयान के खिलाफ याचिका पर शीर्ष अदालत ने यह नोटिस जारी किया है। अदालत का कहना है कि वह इस मामले को हेट स्पीच पर लंबित दूसरी याचिकाओं के साथ सुनेगी
सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की
चेन्नई के एक वकील ने याचिका दायर कर मांग की है कि तमिलनाडु में सनातन धर्म के खिलाफ हो रहे कार्यक्रमों को असंवैधानिक करार दिया जाय। दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह डेंगू-मलेरिया का विरोध करना ही ठीक नहीं रहता, बल्कि इसे खत्म करना भी जरूरी होता है। उसी तरह सनातन धर्म का केवल विरोध ही नहीं करना चाहिए, बल्कि इसे खत्म भी करना चाहिए।
बयानों पर जरा भी अफसोस नहीं
चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को लेकर जहर उगलने वाले स्टालिन को अपने बयानों पर जरा भी अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि वे अपने बयान पर दृढ़ता से कायम हैं। इतना ही नहीं, वे सनातन को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। सनातन को डेंगू-मलेरिया और कोरोना वायरस बताने के बाद उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म को खत्म कर दिया जाए तो छुआछूत भी खत्म हो जाएगी


Download Android App
Download iOS App



