पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया था। विश्वास मत में भाजपा-शिंदे गुट को 164 मत मिले। दूसरी ओर महा विकास अघाड़ गठबंधन को 99 वोट मिले।
देवेंद्र फडणवीस का स्थान लेंगे अजीत पवार
विधानसभा में अब विपक्ष का नेतृत्व राकांपा को स्थानांतरित हो गया और पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री पवार के नाम पर मुहर लगा दी गई है। राकांपा की ओर से इस आशय का एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया जिसमें श्री पवार की नियुक्ति की सूचना दी गयी है। इससे पहले भाजपा नेता देवेंद, फडणवीस विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।
जयंत पाटिल ने रखा अजीत पवार को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव

राकांपा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने प्रस्ताव रखा कि अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। बाद में इसे विधानसभा ने मंजूरी दे दी। शरद पवार ने कल जयंत पाटिल, अजीत पवार के साथ राकांपा नेताओं की बैठक की थी। विपक्ष चाहता था कि पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता विपक्ष का चेहरा बने।
आपको बता दे कि कल ही नवगठित ने सरकार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में फ्लोर टेस्ट में करीब 164 मत पाकर बड़ी जीत हासिल की थी। और उद्धव गुट को केवल 99 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। फ्लोर टेस्ट के दौरान सपा व असदुद्दीन औवेसी की पार्टी के विधायकों ने फ्लोर टेस्ट में कोई हिस्सा नही लिया।


Download Android App
Download iOS App



