उद्धव ठाकरे ने मराठा और OBC समुदाय के लिए आरक्षण की उठाई आवाज, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का मांगा इस्तीफा

Summary :

शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने आज आरक्षण की मांग करते हुए कहा, केंद्र सरकार संसद के आगामी विशेष सत्र में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्गों को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित करे,

शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने आज आरक्षण की मांग करते हुए कहा, केंद्र सरकार संसद के आगामी विशेष सत्र में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्गों को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित करे,  ठाकरे की यह मांग मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के जालना  में जारी प्रदर्शन के शुक्रवार को हिंसक हो जाने के एक दिन बाद सामने आई है, उद्धव ठाकरे ने शाम को जालना का दौरा किया और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। बता दें कि आरक्षण की मांग को लेकर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें पुलिस वाले भी घायल हो गए है।
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने पर राज्य सरकार को घेरा
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द कर दिए जाएं, अपने कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार शाम को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने को ‘सरकार की क्रूरता’ बताते हुए जिमकर निशाना साधा।
मराठा समुदाय आरक्षण की मांग पर अड़ा
उन्होंने सवाल किया, ‘‘पुलिस कैसे बिना किसी के निर्देश पर ऐसा व्यवहार कर सकती है?’ ’पुलिस ने शुक्रवार को औरंगाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दूर अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे, अधिकारियों ने बताया कि मनोज जारांगे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मंगलवार से ही गांव में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे, उन्होंने बताया कि स्थिति तब बिगड़ी, जब चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने जारांगे को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की।

Desk Team