उक्रांद गैरसैंण में मनाएगा स्थापना दिवस

Summary :

उत्तराखंड क्रान्ति दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल राज्य का 19 वां स्थापना दिवस गैरसैंण में मनायेगा।

देहरादून : उत्तराखंड क्रान्ति दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल राज्य का 19 वां स्थापना दिवस गैरसैंण में मनायेगा। उन्होंने कहा है कि दल पूर्व में निर्णय ले चुका है। जिसमें 1 सितम्बर को शहीद स्मारक का शिल्यानाश गैरसैंण में कर चुका है, क्योंकि गैरसैण राज्य की भावनाओं के अनुरूप राज्य की राजधानी है। जिसे उत्तराखंड की जनता स्वीकार कर चुकी है। 
इसलिए राज्य के शहीदों की याद में वही शहीद स्मारक बने किसे दल ने तय किया है। साथ ही शहीदों की भावनाओ के अनुरूप शौगन्ध दल लेता है कि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाएंगे। स्थापना दिवस 9 नवम्बर को पूरा उत्तराखंड से उक्रान्द कार्यकर्ता गैरसैंण में प्रतिभाग करेगा। उत्तराखंड क्रान्ति दल गैरसैंण स्थायी राजधानी बनाने की लड़ाई को अंतिम  अंजाम तक पहुंचाएगा। 
1 सितम्बर को सरकार को दल ने तीन महीने का समय दिया था कि राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण पर अंतिम निर्णय ले जो समयावधि समाप्त हो चुकी है। उत्तराखंड क्रान्ति दल गैरसैंण की लडाई में सभी आंदोलनकारी संगठनों, मंचो और बुद्धिजीवियों को भी सादर आमंत्रित करेगा। इस अवसर बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, हरीश पाठक, सुनील ध्यानी,डी के पाल, विजय बौड़ाई, लताफत हुसैन, प्रताप कुंवर, धर्मेंद्र कठैत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रेखा मिंया, राजेश्वरी रावत आदि थे।

Desk Team