भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को दावा किया कि अमरावती में उस रैली के मंच पर महाराष्ट्र के दो मंत्रियों जितेंद्र अवहद और यशोमती ठाकुर की तस्वीरें लगी थीं, जहां जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद ने अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान दिल्ली में हिंसा भड़काने की बात कही थी।
ट्रंप ने 24…25 फरवरी के बीच दिल्ली की यात्रा की थी, जिस दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे।
फडणवीस ने कहा,‘‘उमर खालिद ने अमरावती में अपनी रैली के दौरान कहा था कि दिल्ली में दंगे होंगे, यह वास्तव में दंगे होने से पहले कहा था। रैली में जितेंद्र अवहद और यशोमती ठाकुर की तस्वीरें लगी थीं, जो राज्य में मंत्री हैं।’’
फडणवीस ने कहा, ‘‘हम खालिद के साथ मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



