प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘नमामि गंगे’ मिशन के तहत उत्तराखंड में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छह बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि परियोजनाओं में हरिद्वार के जगजीतपुर में 68 एमएलडी के जल-मल शोधन संयंत्र का निर्माण, 27 एमएलडी के मौजूदा जल-मल शोधन संयंत्र का उन्नयन और हरिद्वार के सराय में 18 एमएलडी का जल-मल शोधन संयंत्र का निर्माण शामिल है।
वह गंगा से संबंधित प्रथम संग्रहालय ‘गंगा अवलोकन’ का भी उद्घाटन करेंगे जो इस नदी से जुड़ी संस्कृति, जैव विविधता और कायाकल्प गतिविधियों को प्रदर्शित करेगा। संग्रहालय हरिद्वार में चंडी घाट पर स्थित है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस अवसर पर गंगा से जुड़ी एक किताब का विमोचन भी किया जाएगा जो राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और भारतीय वन्यजीव संस्थान ने प्रकाशित की है।
इसने कहा कि ऋषिकेश के लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के जल-मल शोधन संयंत्र का उद्घाटन किया जाएगा। मोदी चोरपानी में 5 एमएलडी के एक और 1 एमलडी के दो तथा बद्रीनाथ में 0.01 एमएलडी के एक जल-मल शोधन संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ‘जलजीवन मिशन’ के लोगो और ग्राम पंचायतों के लिए ‘मार्गदर्शिका’ तथा मिशन के तहत ‘पानी समितियों’ का भी उद्घाटन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



