शांतिपुर में अमित शाह का रोडशो, ममता पर लगाया मृत्य पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

Summary :

अमित शाह ने कहा, ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मृत्य में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चार चरणों पर मतदान पूरा हो चुका है। पांचवे चरण के पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बंगाल पहुंचे और नादिया जिले के शांतिपुर में रोडशो किया। केंद्रीय मंत्री के रोडशो में भरी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई।
रोडशो के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ज़ोरदार हमला किया। अमित शाह ने कहा, ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मृत्य में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है।
उन्होंने आगे कहा कि उसी सीतलकुची सीट पर ममता दीदी ने कुछ दिन पहले भाषण दिया था कि CAPF वाले आए तो उन्हें घेर लो, उन पर हमला करो। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूँ कि क्या आपका वो भाषण उन 4 लोगों की मौत का जिम्मेदार नहीं है? उन्होंने कहा, सितालकुची को छोड़कर, पश्चिम बंगाल में अब तक शांति से चुनाव हुए हैं। मैं वादा करता हूं कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद बंगाल में राजनीतिक और चुनाव संबंधी हिंसा समाप्त हो जाएगी।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के बाद राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ है। शनिवार को 44 सीटों पर चौथे चरण के चुनाव में सीआईएसएफ कर्मियों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच उम्मीदवारों पर हमला किया गया। 

Desk Team