शाह यात्रा के दौरान एक जनसभा करेंगे और राज्य में भाजपा की संगठनात्मक ताकत का जायजा लेंगे। शाह ऐसे समय में यह दौरा कर रहे हैं, जब राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव होने हैं और पार्टी अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने कहा, अमित शाह जी 14 अप्रैल से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनका दोपहर में बीरभूम में एक जनसभा करने और सूरी में जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। वह शाम को शहर आएंगे, राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठनात्मक स्थिति का जायजा लेंगे।

दक्षिणेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
नेता ने बताया कि शाह 15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष के दिन दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, गृह मंत्री नयी दिल्ली रवाना होंगे। शाह का पश्चिम बंगाल दौरा देश की उन 144 लोकसभा सीटों पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा के ‘प्रवास’ अभियान का हिस्सा है, जिनमें पार्टी 2019 के आम चुनाव में मामूली अंतर से हार गई थी। पार्टी ने 2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीट में से 18 पर जीत हासिल की थी।



Download Android App
Download iOS App



