केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी ने कोरोना संक्रमित विधायक के संपर्क में आने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। केंद्रीय मंत्री सारंगी ने कोरोना संक्रमित पाए गए नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुकान्त कुमार नायक के साथ दो कार्यक्रमों में मंच साझा किया था।
विधायक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने बाद केंद्रीय मंत्री सारंगी दिल्ली स्थित अपने आवास में क्वारंटाइन हो गए है। सोमवार रात को ट्वीट की एक श्रृंखला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि वह चुस्त और तंदरुस्त हैं। सारंगी ने कहा कि उन्होंने विधायक सुकान्त कुमार नायक के साथ दो और तीन जुलाई को दो आयोजनों में मंच साझा किया था।
On being informed that MLA Nilagiri has been tested positive for #COVID-19 .
I self quarantined myself at my official residence in Delhi as per the guidelines of the @MoHFW_INDIA .
I am hale and hearty .— Pratap Sarangi (@pcsarangi) July 6, 2020
उन्होंने कहा, “यह सूचना मिलने पर कि नीलगिरि के विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, मैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास में क्वारंटाइन में रह रहा हूं।” नायक की जांच में सोमवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।
नायक इस बीमारी से ग्रसित होने वाले ओडिशा के पहले विधायक हैं। नायक ने कहा कि उन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर और नीलगिरि में कुछ बैठकों में हिस्सा लिया था और बालासोर सदर से पूर्व विधायक मदन मोहन दत्ता के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया था। सारंगी ने भी उस अंतिम संस्कार में भाग लिया था। बालासोर के उप कलक्टर हरिश्चंद्र जेना ने कहा कि विधायक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



