उर्मिला मातोंडकर के पास 68 करोड़ रुपये की संपत्ति

Summary :

चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।

बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।

उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है। उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है।

कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर सीट से उर्मिला मातोंडकर को बनाया उम्मीदवार

उर्मिला मातोंडकर ने इसके अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा गया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होंगे।

Desk Team