देश के मुस्लिमों से संपर्क साधने के प्रयास के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भाजपा धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं करती। लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान से पहले सिंह ने यह बयान तब दिया जब पश्चिम उत्तरप्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान होना है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिंदू या मुस्लिम के आधार पर हम किसी के खिलाफ भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए सभी भारतीय नागरिक एक हैं।’’ गृह मंत्री ने कहा कि राजग सरकार की नीति ‘सबका साथ सबका विकास’ की है और विकास की प्रक्रिया में यह सभी लोगों को साथ लेकर चलना चाहती है। सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी रह रहे कश्मीरियों को सरकार के साथ ही भाजपा भी पूरी सुरक्षा देगी।
राजनाथ ने मुस्लिमों से कहा : धर्म के आधार पर भाजपा किसी से भेदभाव नहीं करती
Summary :
प्रक्रिया में यह सभी लोगों को साथ लेकर चलना चाहती है। सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी रह रहे कश्मीरियों को सरकार के साथ ही भाजपा भी पूरी सुरक्षा देगी।


Download Android App
Download iOS App



