केरल की 20 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कुल 227 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों के लिए तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि वायनाड सीट पर 20 नामांकन दाखिल किये गये हैं जहां से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। यह केरल के सभी लोकसभा क्षेत्रों में से उम्मीदवारों की सर्वाधिक संख्या है।
अलाथुर में सबसे कम छह प्रत्याशी खड़े हैं। सोमवार को नाम वापसी के आखिरी दिन 16 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिये। राज्य में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस कन्नमथनम, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन, 13 मौजूदा सांसद, नौ विधायक, मलयाली फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी तथा इन्नोसेंट आदि शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर एक बार फिर तिरुवनंतपुरम से किस्मत आजमा रहे हैं। उनके सामने भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन और भाकपा के सी दिवाकरन होंगे।


Download Android App
Download iOS App



