उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही बीजेपी में रार शुरू हो गई है। लक्सर से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए चौंकाने वाली बात कही है। विधायक का कहना है कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष उनके खिलाफ लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं।
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित करने के लिए कई बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही है। विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व से मदन कौशिक को बर्खास्त करने की मांग की है।
असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर की पिता-पुत्र की टिप्पणी, NSUI ने किया असम भवन तक प्रदर्शन
बता दें कि उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में मतदान संपन्न हुआ। शाम 6:00 बजे तक चुनाव में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही 632 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। अभी चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक वोटिंग प्रतिशत आना बाकी है।


Download Android App
Download iOS App



