उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूरे देश में एनआरसी लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे घुसपैठ और राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंधित मसले स्थायी रूप से हल हो जायेंगे। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि यह कवायद विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों के लिये महत्वपूर्ण है।
रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ पूरे देश में एनआरसी लागू करना एक अच्छा कदम है। उत्तराखंड में खुली अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं। इसलिये एनआरसी का महत्व यहां तथा अन्य सीमावर्ती राज्यों में और बढ जाता है।’’
उन्होंने कहा कि एनआरसी के लागू होने से घुसपैठ तथा राष्ट्र विरोधी तत्वों से संबंधित मसलों का भी स्थायी समाधान हो जायेगा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की कवायद पूरे देश में चलायी जायेगी ।


Download Android App
Download iOS App



