कोरोना वायरस के संक्रमण के आधार पर उत्तराखंड को तीन ज़ोन में विभाजित किया गया है। राज्य के देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों को रेड जोन में रखा गया है। क्योंकि राज्य के 80 प्रतिशत मामले इन तीन स्थानों से आए हैं। वहीं अल्मोडा, उधमसिंह नगर और पौडी जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है।
प्रदेश के अपर स्वास्थ्य सचिव युगल किशोर पंत ने कोरोना के नियंत्रण हेतु सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने एक रणनीति बनाई है जिसके तहत पूरे प्रदेश को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है।
गुजरात में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, राज्य में मौत का आकंड़ा का 58 तक पहुंचा
उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों को रेड जोन में रखा गया है जबकि अल्मोडा, उधमसिंह नगर और पौडी जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। शेष सात जिलों में अब तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और उन्हें ग्रीन जोन में रखा गया है।
अब तक प्रदेश में संक्रमण के 42 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 20 देहरादून में, सात हरिद्वार में और नौ नैनीताल में मिले हैं। अल्मोडा और पौडी में एक-एक तथा उधमसिंह नगर जिले में चार मामले सामने आये हैं। पंत ने बताया कि संक्रमण से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हो गए हैं । चिकित्स्कों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए 36242 पीपीई किट, 46387 एन 95 मास्क और 10 लाख ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध हैं।


Download Android App
Download iOS App



