तमिलनाडु सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लॉकडाउन की घोषणा के मद्देनजर सोमवार से उसमें छूट दिए जाने के सम्बन्ध में रविवार को कहा कि अगले आदेश तक राज्य में सभी जगहों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र ने 15 अप्रैल को अपने आदेश में घोषणा की थी कि राज्य सरकार 20 अप्रैल से नए उद्योगों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने की अनुमति देने पर निर्णय ले सकती है।
अन्नाद्रमुक सरकार ने सोमवार से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के लिये वित्तीय सचिव की अध्यक्षता वाली 21 सदस्यों की विशेषज्ञ कमेटी बनायी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को समिति ने अपनी पहली बैठक में वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सोमवार को मुख्यमंत्री की सिफारिशें के साथ एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
कोविड-19 से लड़ाई में भारत की स्थिति दुनिया से काफी बेहतर, चिकित्सा उपकरणों की नहीं है कमी : हर्षवर्धन
कमेटी ने कहा कि “रिपोर्ट के अनुसार पलानीस्वामी निर्णय लेंगे और अगले आदेश तक वर्तमान लॉकडाउन जारी रहेगा।’’ आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि छूट केवल उन जिलों पर लागू हो सकती है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 से कम है।चेन्नई के जिन 22 जिलों में संक्रमितों की संख्या अधिक है वहां कोई ढील नहीं दी जाएगी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सी विजयबास्कर ने बताया कि पिछले दो दिनों से मृतकों का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और कोरोना की मृत्यु दर 1.1 प्रतिशत पर बरकरार है। तमिलनाडु में इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या देश में सबसे अधिक 26.6 प्रतिशत है। शनिवार को कुल 82 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जिससे राज्य में इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या 365 हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



