नैशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन भेजे जाने के बाद से कांग्रेस जांच एजेंसी पर हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गाधी की छवि खराब करने के लिए ईडी ने उन्हें समन जारी किया है।
नारायणसामी ने गुरुवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला वर्ष 2014 में ही खत्म हो गया था और प्रवर्तन निर्देशालय ने उनको तलब कर राजनीतिक रूप से प्रताडित करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगया कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों आयकर विभाग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) और प्रवर्तन निर्देशालय का उपयोग कर रही है।
देश में सबके लिए कानून बराबर, विश्व में सबसे ज्यादा अगर कोई भ्रष्टाचारी है तो वो गांधी परिवार : भाजपा
नारायणसामी ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की धमकियों के सामने नहीं झुकेगी। उन्होंने आगाह किया कि बीजेपी को भी भविष्य में इस प्रकर के स्थिति को झेलना पड़ेगा। बता दें कि ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया। सोनिया गांधी (75) को ईडी ने आठ जून को मध्य दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



