कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश का जेल विभाग अपने यहां बंद सभी बंदियों को वैक्सीन लगाने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा है।अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल डॉ राजेश राजौरा ने बताया है कि मध्यप्रदेश की जेलों में निरुद्ध समस्त बंदियों का टीकाकरण 15 जुलाई तक सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि बंदियों के टीकाकरण का कार्य एक जून 2021 से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जेल विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश की जेलों में पर्याप्त व्यवस्था की गई थी जिसके कारण संक्रमण नहीं फैला।
डॉ. राजौरा ने बताया है कि अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि 45 दिवस के अंदर जेलों में निरुद्ध समस्त बंदियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीके का दूसरा डोज़ भारत सरकार द्वारा नियत अवधि में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। मध्यप्रदेश की 131 जेलों में 49 हजार सजायाफ्ता-विचाराधीन कैदी हैं। अभी इनमें से 7 हजार 100 कैदियों का टीकाकरण हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



