देहरादून : सोमवार देर रात विकासनगर से लावड़ी लाखामंडल जा रहा लोडर हथियारी पावर हाउस के पास यमुना नदी में समा गया। लोडर चालक सहित सात लोगों के उस पर सवार होने की पुष्टी हुई है। दुर्घटना में लापता पति पत्नी सहित चार लोगों के शव बरामद हो गए हैं। जबकि दो लोग अब भी लापता है। उधर, दुर्घटना में बचे लोडर चालक की महंत इंदिरेश अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मंगलवार देर शाम तक होश नहीं आया था।
दुर्घटनाग्रस्त लोडर घटना स्थल से कुछ आगे तक बहने के बाद यमुना नदी के बीच भंवर में डूब गया है। दिनभर एसडीआरएफ की टीम लोडर को निकालने में लगी रही। लेकिन पानी का तेज बहाव के चलते निकाला नहीं जा सका। एसडीआरएफ, पुलिस और जल पुलिस की टीम यमुना में लापता लोगों की तलाश में दिनभर लगी रही। विकासनगर से लावड़ी लाखामंडल के लिए सामान व सवारियों को लेकर रवाना हुआ।
विकासनगर से करीब 15 किमी दूर बाड़वाला जुड्डो मार्ग पर हथियारी पावर हाउस के पास तीखे मोड़ पर लोडर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। लोडर में चालक सहित नौ सवारी बताये जा रहे थे। लेकिन दुर्घटना स्थल के पास पहाड़ी पर मिले तीन मोबाइल फोन, दो बैग से व चार लोगों के शव बरामद होने से लोडर में चालक सहित सात लोगों के होने की पुष्टी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



