केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने संबंधी केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के बयान से असहमति जताने पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की।
अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर आए गांधी ने मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केरल की प्रशंसा की थी।
विजयन ने कहा कि गांधी को अन्य राज्यों के स्वास्थ्य क्षेत्रों की भी अच्छी समझ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होने के नाते गांधी देशभर की कोविड-19 संबंधी स्थितियों को बेहतर तरह से समझते हैं।
हाल ही में हर्षवर्धन ने केरल को लेकर टिप्पणी की थी कि राज्य ओणम उत्सव के दौरान ”बरती गई लापरवाही की कीमत चुका रहा है।”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गांधी ने वायनाड में कहा था, ” यह एक दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी है। पूरे देश को एक साथ मिलकर इस बीमारी से लड़ना होगा। मुझे नहीं लगता कि किसी पर आरोप लगाना उचित है।”


Download Android App
Download iOS App



