तिरुवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की।
विजयन ने अपने पत्र में लिखा, ‘मीडिया ने बताया है कि कुछ समूहों ने छात्रों के खिलाफ शारीरिक हिंसा का सहारा लिया है। ये विरोध प्रदर्शन देश के विभिन्न परिसरों में चल रहे हैं। कुछ छात्र केरल से हैं। मैं परिजनों, रिश्तेदारों और केरल सरकार की चिंता पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। मैं आपसे हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं, ताकि छात्रों पर हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जा सकें।’
केरल के छात्र दिल्ली, चेन्नई और देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी संख्या में मौजूद हैं, जहां सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



