कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बावजूद मणिपुर भीषण हिंसा की चपेट में है और राज्य में जनजीवन पूरी तरह से चरमरा गया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का विश्वास बहाल करने के लिए वहां के हालात पर चुप्पी तोड़कर जल्द से जल्द मणिपुर का दौरा करना चाहिए।
मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए
कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश, महासचिव मुकुल वासनिक मणिपुर के प्रभारी भक्त चरण दास ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री शाह की यात्रा का हिंसा ग्रस्त मणिपुर पर कोई असर नहीं हुआ है इसलिए श्री मोदी को अब खुद मणिपुर की यात्रा कर लोगों को विश्वास में लेना चाहिए। उनका कहना था कि केंद, को हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए।
कई जिलों में हो रही है क्रॉस फायरिंग
उन्होंने कहा किसी ने मोदी की यात्रा के अलावा मणिपुर के हालात को काबू करने और स्थिति को समझने के लिए सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावितों से मिलने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भी मणिपुर भेजने की अनुमति दी जानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्री शाह के मणिपुर के तीन दिन के दौरे कोई असर हिंसाग्रस्त मणिपुर पर नहीं हुआ है। केंद, की तरफ से उन्होंने मणिपुर में शांति के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की लेकिन उनकी यात्रा के दो सप्ताह बाद भी मणिपुर जल रहा है। उन सभी क्षेत्रों में हिंसा और आगजनी जारी है जहां जातीय हिंसा से प्रभावित दो समुदाय रहते हैं। कई जिलों में क्रॉस फायरिंग भी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



