फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा इस समय खुशी के मारे सातवे आसमान पर हैं। उनके घर नया मेहमान आया है। 50 की साल की उम्र में कोरियोग्राफर पापा बन गए हैं, उनकी दूसरी वाइफ हिमानी सिंह ने बेटी को जन्म दिया है। प्रभु देवा ने फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह से साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। अब दोनों ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है।
इस खबर की पुष्टि खुद टैलेंटेड डांसर प्रभु देवा ने खुद की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि “हां, सर। ये सच है। मैं इस उम्र में फिर से पिता बन गया हूं। मैं बहुत खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।” बता दें कि प्रभु देवा की पिछली शादी से दो बेटे हैं। मगर अब वो पहली बार बेटी के पिता बनकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले ही अपने काम के बोझ को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत अधिक काम कर रहा था, बस इधर-उधर भाग रहा था … अब मेरा काम खत्म हो गया है। मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।” प्रभु देवा और हिमानी सिंह की शादी की खबरों ने पूरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

शादी के बाद कोरियोग्राफर पहली बार अपनी वाइफ के साथ 28 अप्रैल 2023 को चेन्नई के तिरुपति बालाजी मंदिर के पवित्र मंदिर में साथ नजर आए थे। इस दौरान प्रभु एक सफेद कुर्ते में एक वेष्टि के साथ दिखे थे। दूसरी ओर उनकी पत्नी ब्लू कलर के सलवार-सूट में सुंदर लग रही थीं। कपल को एक-दूसरे का हाथ थामे देखा गया था। दोनों तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।

प्रभु ने पहली पत्नी का नाम लता था जिनसे उन्हें दो बेटे भी हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी के 19 साल बाद लता से तलाक ले लिया। खबरों के मुताबिक, प्रभु की हिमानी से पहली मुलाकात तब हुई थी, जब वो अपनी पीठ और पैरों में दर्द के बारे में उनसे सलाह लेने के लिए गए थे। पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया था। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे।


Download Android App
Download iOS App



