मेघालय में विधानसभा के लिए आज से सुबह शुरू हुआ मतदान, 369 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Summary :

राज्य की 60 में से 59 सीट पर चुनाव हो रहे हैं। उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण सोहियोनग निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को स्थगित कर दिया गया है।

राज्य की 60 में से 59 सीट पर चुनाव हो रहे हैं। उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण सोहियोनग निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव में कुल 369 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य में कुल 21.6 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना दो मार्च को होगी।
Meghalaya-Nagaland Elections Updates LIVE: मेघालय और नगालैंड में मतदान शुरू,  शाम 4 बजे तक लोग कर सकेंगे वोटिंग
सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तथा अन्य क्षेत्रीय दल सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 640 मतदान केंद्रों की पहचान ‘संवेदनशील’ और 323 की ‘चुनौतीपूर्ण’ केंद्रों के तौर पर की गई है।
Meghalaya Elections 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल, ये मुद्दे  डाल सकते हैं वोटरों पर असर - Meghalaya assembly Elections 2023 Voting in 27  february These issues can affect voters
कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं, जिनमें से सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवार कांग्रेस की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान केंद्रों में 19,000 से अधिक मतदान कर्मियों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 119 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य के पुलिसकर्मी भी उनकी मदद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा विधानसभा सीट से मैदान में हैं। विपक्ष के नेता एवं तृणमूल के मुकुल संगमा दो सीट सोंग्सक और तिक्रिकिल्ला से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ एनपीपी ने 56 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस और भाजपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 58 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीएफ) के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Desk Team