मुंबई में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में जल जमाव, अगले 2 दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी

Summary :

बीएमसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समुद्री तटों और जलजमाव वाले इलाकों की ओर ना जाएं। इसके साथ ही बीएमसी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

मुंबईवासियों को एक बार फिर भारी बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात हुई भारी बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है और लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। सड़कों पर भी पानी भरने से कई गाड़ियां फंस गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मुंबई और ठाणे में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बीएमसी और मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा गया है, ‘मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले दो दिन तक मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का आशंका है। कृपया पूरी तरह से चौकन्ना और सुरक्षित रहें। अगर किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर 100 नंबर पर डायल करें। टेक केयर मुंबई’।

हालांकि मुंबई में  आज सुबह बारिश नहीं हुई और ट्रेनें भी समय भी पर चलीं। लेकिन बीएमसी ने कहा है कि मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीएमसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समुद्री तटों और जलजमाव वाले इलाकों की ओर ना जाएं। इसके साथ ही बीएमसी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 

बीएमसी ने कहा है कि आपातकालीन स्थिति में 1916 नंबर पर फोन करें। गौरतलब है की मुंबई में इस मानसून में हुए रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। बता दें मुंबई में कुछ ही दिनों के बाद मुंबई में गणेश विसर्जन का दौर शुरू होने वाला है। जिसके लिए लोग समुद्र में प्रतिमा विसर्जन करने जाते हैं। इस वजह से प्रशासन भी अधिक सावधानी बरत रहा है और लोगों को अधिक पानी वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है।

Desk Team