पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र सितबंबर से शुरू होगा। सत्र के दौरान कोरोना वायरस के संबंध में सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन किया जाएगा । इस बात की जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से विधानसभा का सत्र बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। सुरक्षा के सभी प्रावधानों का भी पालन किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि सत्र शुरू करने के संबंध में योजना बनायी जा रही है । उन्होंने बताया, ‘‘अगले महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में सत्र शुरू होगा । हम इस पर काम कर रहे हैं कि कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए किस तरह सत्र चलाया जाए। राज्य सरकार से अभी प्रस्ताव मिलना बाकी है।’’ विधानसभा के एक सूत्र ने बताया कि यह एक छोटा सत्र होगा ।


Download Android App
Download iOS App



