पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक वोटिंग बूथ पर बीमार पड़ने के बाद बीजेपी के बूथ एजेंट की मौत हो गई। निर्वाचन आयोग ने इस घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 107 पर बीजेपी के एजेंट अभिजीत सामंत मतदान शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बीमार पड़ गए।
मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाताओं ने आरोप लगाया कि सामंत ने सीने में दर्द की शिकायत और उल्टियां की, लेकिन चुनाव अधिकारियों और केंद्रीय बलों के कर्मियों ने उनकी सुध नहीं ली। अधिकारी ने कहा, ”हमें शिकायत मिली है कि एजेंट ने जब तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो उसकी अच्छी तरह देखभाल नहीं की गई। हमने वहां तैनात पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांगी है।”
चुनाव आयोग से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल, कूचबिहार हिंसा से जुड़े ममता की ऑडियो की जांच का किया अनुरोध
इस बीच, पुलिस ने कहा कि नदिया की चकदाह सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को मतदान केन्द्र के बाहर बंदूक के साथ घूमने के चलते हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि भौमिक मतदान केंद्र संख्या 44 और 45 के बाहर बंदूक लेकर आया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया है और बंदूक जब्त कर ली गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ”उम्मीदवार पतलून में बंदूक लगाकर इधर-उधर घूम रहा था। केंद्रीय बलों और पुलिस ने जब उसे रोका तो उसने बंदूक नीचे गिरा दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट तलब की गई है। ” पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान जारी है।


Download Android App
Download iOS App



