पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को सुबह कचरे के ढेर में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। घटना कोलकाता से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित रहरा पुलिस थाने के पीछे आजमतला में हुई। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक बक्से में रखा बम उस समय फट गया जब शेख सलीम से इसे अपने पिता से लिया और एक खंभे की ओर फेंक दिया। शेख को कचरा उठाते वक्त बक्सा मिला था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शेख को पहले बराकपुर बीएन बोस सब-डिवीजनल हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर सागर दत्त हॉस्पिटल ले जाया गया जहां यह बताया गया कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गयी।’’
कर्नाटक : तेजाब हमलावर गिरफ्तार, भागने के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली
घटना से स्थानीय लोगों में घबराहट पैदा होने के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि बम वहां किसने रखा था।


Download Android App
Download iOS App



