भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के बारे में अभद, भाषा के विरोध में लोगों के एक समूह ने गुरुवार को हावड़ जिले के डोमजूर में टायर जलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जाम हटाने की अपील के बावजूद, विरोध प्रदर्शन के कारण हजारों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस गए।
इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल भेजा गया।
दिल्ली की घटना पर बंगाल में विरोध क्यों
राज्य सचिवालय नबन्ना में आनन-फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से कहा,’अगर मैं चाहती तो पुलिस के साथ जाम हटा सकती थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर रही हूं क्योंकि मामला संवेदनशील है। मैं आपसे इसे हटाने का आग्रह करती हूं।’ उन्होंने कहा,’दिल्ली की घटना पर बंगाल में विरोध क्यों? अगर आप विरोध करना चाहते हैं तो पुलिस स्टेशन जाएं और एफआईआर दर्ज करें। उनकी (नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल) गिरफ्तारी के लिए आवेदन करें। राष्ट्रपति को पत्र लिखिए। प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी से अपील कीजिए। लेकिन इस तरह सड़क जाम न करें।’ देव वार्ता नननन


Download Android App
Download iOS App



