पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कूच बिहार पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय (सीबीपीबीयू) के दीक्षांत समारोह में नहीं बुलाए जाने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कुलपति देबकुमार मुखोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राज्यपाल इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। उन्होंने दो सप्ताह के भीतर इसका जवाब मांगा है।
राजभवन ने कहा है, ‘‘ धनखड़ ने सीबीपीबीयू के कुलपति देबकुमार मुखोपाध्याय को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया है।’’
कुलपति को भेजे गए पत्र में राज्यपाल ने कहा है, ‘‘ सीबीपीबीयू अधिनियम की धारा नौ के तहत आपसे 14 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। ऐसे संकेत हैं कि आप मौखिक सुनवाई में आ सकते हैं।’’
इस पत्र की एक प्रति उच्च शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव को भेज दी गई है।
इस संबंध में जब उच्च शिक्षा मंत्री को फोन किया गया तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बुधवार को धनखड़ ने दीक्षांत समारोह में नहीं बुलाए जाने को लेकर नाखुशी जाहिर की थी।


Download Android App
Download iOS App



